क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। मंगलौर के थीथकी कवायदपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। साथ ही आईटीबीपी के शहीद हुए जवान श्री जितेंद्र प्रसाद शर्मा के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के शहीदों को याद किया गया। इसके तत्पश्चात अंबेडकर पार्क में साफ सफाई अभियान व वृक्षारोपण कार्य किया गया। वहीं
थीथकी कवायदपुर गांव के बीच रास्ते से ग्राम प्रधान के आवास की ओर से मुख्य मार्ग होते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार ,पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप, राजपाल सिंह बेलडा झबरेडा संयोजक ,तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजय अरोड़ा, वरिष्ट भाजपा नेत्री वैजयंती माला , अल्प संख्यंक मौर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड ,मंडल महामंत्री विकास चौधरी, श्रवण कुमार, डॉ सुरेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कश्यप , नरेंद्र कुमार ढढेरा एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान चौधरी कुलदीप सालर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र कुमार, सचिन चौधरी, समाज कल्याण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बुथ अध्यक्ष सतीश कुमार नागर , बुथ अध्यक्ष संदीप सालार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें। अंत में नेपाल सिंह कश्यप ने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमानी लोगों और मीडिया तथा पुलिस प्रशासन का इस तिरंगा यात्रा में अपार सहयोग करने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया और तिरंगा यात्रा के समापन की घोषणा की।
