क्राईम स्टोरी न्यूज मानसिंह रुड़की; जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा विकास खण्ड बहादराबाद के पृथ्वीराज चौक सिंचाई विभाग जल अनुसंधान केंद्र बहादराबाद में स्वच्छता अभियान चलाया गया स्वच्छता अभियान में मौके से 65 किलो सूखा ठोस अपशिष्ट एक 320 किलो गीला मिश्रित ठोस अपशिष्ट एकत्रित किया गया। जिला पंचायत हरिद्वार अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने जानकारी दी कि हरिद्वार क्षेत्र में शासन प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे हरिद्वार क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सके। स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत हरिद्वार के अधिकारी व कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
