क्राईम स्टोरी न्यूज हरिद्वार मानसिंह: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार जिला पंचायत, हरिद्वार द्वारा नमामि गंगे घाट (चंडी घाट), हरिद्वार में बृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। उक्त स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत, हरिद्वार के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यावरण मित्रों ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। अभियान में जिला पंचायत, हरिद्वार के महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, अनिल रावत, अभियंता, संजय कुमार ,शिवम श्रीवास्तव , शोभन सिंह बिष्ट, शुभम सैनी,श्रीकांत,रजत चौधरी,भानुप्रताप सिंह,विक्रम चौहान,उज्जवल चौहान एवं अन्य संबंधित कार्मिकों द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्यों में योगदान दिया गया। अभियान के दौरान 230 किलो कूड़े का निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए घाट परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा गंगा नदी की निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
