क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी। जिसमे सुनील (40 ) और उसका बेटा वंश गोली लगने से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में परिवार के लोगों ने घायलो को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि गांव के तेजपाल और बालेशटर पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि तेजपाल के परिवार की एक लड़की के फोटो दूसरे पक्ष ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए थे। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।इसके चलते शनिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आए। तेजपाल के बेटे सुनील और पौत्र वंश को गोली लगी है। वहीं तेजपाल पक्ष का आरोप है की विवाद के बारे में पुलिस को समय रहते सूचना दी गई थी लेकिन बावजूद पुलिस सूचना के बाद भी काफी देर से मौके पर पहुंची।
