क्राईम स्टोरी न्यूज़। दिल्ली में गर्मी ने फिर से दस्तक देनी शुरु कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई हैं।
